Saturday, July 27, 2024
Homeललितपुरशादी में ले जाने के बहाने महिला को घर में बंधक बनाकर...

शादी में ले जाने के बहाने महिला को घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म।

ललितपुर। शादी में ले जाने के बहाने महिला को साथ ले जाने व घर के अंदर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की शिकायत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


थाना जखौरा अंतर्गत एक ग्राम निवासिनी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ माह पूर्व वह अपने मायके में पिता के घर पांच वर्षीय पुत्र के साथ थी। इसी दौरान आरोपी व्यक्ति आया और अपने घर शादी कार्यक्रम होने की बात कही। यह सुनकर वह सोने चांदी के जेवरात पहनकर आरोपी के साथ उसके गांव चली गई थी। यहां आरोपी के पिता ने आरोपी संग शादी करने का दबाव बनाया। मना करने पर जबरन कोरे स्टांप पर हस्ताक्षर करवा लिए और घर के अंदर बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं शिकायत करने पर आरोपी के पिता ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके जेवरात छीन लिए थे। छह मई को वह किसी प्रकार आरोपियों के बंधन से मुक्त हुई और अपनी ससुराल पति के पास पहुंची। पति को पूरी घटना बताई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments