Saturday, July 27, 2024
Homeललितपुरललितपुर दुष्कर्म कांड: एसआईटी ने निलंबित थानाध्यक्ष और महिला को रिमांड पर...

ललितपुर दुष्कर्म कांड: एसआईटी ने निलंबित थानाध्यक्ष और महिला को रिमांड पर लिया साक्ष्य जुटाए।

ललितपुर दुष्कर्म मामले में एसआईटी ने निलंबित थाना प्रभारी और आरोपी महिला को रिमांड पर लिया है। टीम आरोपियों को कस्टडी में लेकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।

पाली थाना परिसर में किशोरी के साथ थानाध्यक्ष द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में एसआईटी ने आरोपी निलंबित थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज व एक आरोपी महिला को पॉक्सो न्यायालय से तीन दिन के कस्टडी रिमांड पर लिया है। बृहस्पतिवार को टीम के अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को पाली थाना ले जाकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। 



सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में एक महिला के खिलाफ षड्यंत्र करने का मामला दर्ज किया गया था।  थानाध्यक्ष पाली और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन के निर्देश पर बीते दिनों डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने एसआईटी का गठन भी कर दिया था, जिसमें एसपी सिटी झांसी, सीओ मोंठ एवं सीओ मड़ावरा केशवनाथ को शामिल किया गया। एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआईटी के मुख्य जांच अधिकारी एसपी सिटी झांसी विवेक त्रिपाठी ने आरोपी निलंबित थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज एवं आरोपी महिला से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने और पूछताछ के लिए उनकी कस्टडी रिमांड मांगी थी।

पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी तिलकधारी सरोज की 13 मई को सुबह नौ बजे से 15 मई को शाम पांच बजे तक की कस्टडी रिमांड स्वीकार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments