ललितपुर। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपदीय कार्यकारिणी का निर्विरोध हुआ निर्वाचन कार्य. चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। ललितपुर शहर के इलाइट चौराहा ललितपुर में चुनाव पर्यवेक्षक बी.पी.बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष केशव दीक्षित, जिला अध्यक्ष यूटा आगरा के मुख्य अतिथि में यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन (यूटा) उ.प्र.जनपद की कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन मे संयोजक सतीश राठानिया, अनिल राठौड़ जिला अध्यक्ष, प्रमोद तिवारी महामंत्री, अंशु नामदेव जिला कोषाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार उपाध्यक्ष, गीता साहू महिला जिला उपाध्यक्ष, सीमा चौधरी संगठन मंत्री, अनिल मिश्रा मीडिया प्रभारी, चित्रा तिवारी सहायक संगठन मंत्री, मनीष निरंजन उपाध्यक्ष, अंशु नाम देव सोशल मीडिया प्रभारी, महेश सोनी उपाध्यक्ष, उमेश पटेल संगठन मंत्री, दीपा कुमारी महिला मंत्री, अंकुर गौतम संयुक्त संगठन मंत्री, ज्योति जीवन कुशवाहा उप मंत्री, प्रवीण जैन जिला प्रवक्ता, राजेंद्र कुमार लेखाकार आय व्यय, इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक बी पी बघेल जी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की जगह यहां नहीं जेल में होगी यूटा ने हमेशा उन्हें सही जगह पहुंचाया है और कहा की सभी यूटा पदाधिकारी नियमित और समय से अपनी ड्यूटी करें और अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करें कि वह अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी पूर्वक निभाए और अगर इसके बाद कोई दिक्कत होती है तो यूटा अंतिम शिक्षक के साथ खड़ा हुआ है। इसी के साथ जिलाध्यक्ष अनिल राठौर ने समस्त अतिथियों वा यूटा पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन और आभार व्यक्त किया. ब्लॉक टीम का चयन भी निर्विरोध हो गया है कल उनकी घोषणा कर दी जाएगी।