Saturday, July 27, 2024
Homeन्यूज़भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा-सिख दंगों से देश ने देखी...

भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा-सिख दंगों से देश ने देखी कांग्रेस की नफरत की राजनीति।

BJP attack on rahul गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस ही देश में नफरत फैलाने की कोशिश में हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और इसी के चलते कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन में आयोजित ‘आइडियाज फार इंडिया’ कान्फ्रेंस में देश में लोकतंत्र की तारीफ की लेकिन भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों ले लिया। इसका करारा जवाब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को दिया। राहुल के लगाए गए आरोपों का भाजपा प्रवक्ता ने एक-एक कर जवाब दिया। प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस ही देश में नफरत फैलाने की कोशिश में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और इसी के चलते कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है।

गौरव भाटिया ने कहा, ‘एक हताश कांग्रेस और उसके विफल नेता राहुल गांधी जब भी विदेशी की धरती पर जाते हैं, चाहे वो लंदन हो, अमेरिका हो, सिंगापुर हो उनके व्यक्तव्य कहीं न कहीं ये दर्शाते हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी 1984 से लेकर अब तक, देश में आग लगाने, सौहार्द बिगाड़ने में लगी है।’

प्रवक्ता ने राहुल गांधी को सीधे तौर पर संबोधित कर कहा, ‘आप भाजपा का विरोध कर सकते हैं, स्वस्थ्य राजनीति का ये एक हिस्सा है। लेकिन आप हमारे देश के लिए अपशब्द कहेंगे, बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो ना केवल भाजपा इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी बल्कि देश की जनता भी इसका विरोध करेगी। राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं। ये आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की वो मोदी जी से नफरत करते-करते वो भारत माता के खिलाफ ही व्यक्तव्य देने लगे हैं।

किरोसिन आयल का छिड़काव तो करती है कांग्रेस पार्टी

प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘लंदन में राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा ने देश में केरोसिन आयल छिड़का है। राहुल गांधी जी, मिट्टी का तेल तो कांग्रेस पार्टी छिड़कती है। 1984 का जो नरसंहार हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कत्लेआम करवाया, उस मिट्टी के तेल को डालने वाले कांग्रेस के ही नेता थे।’ गौरव भाटिया ने राहुल के उस बयान का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने बीजेपी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया था।

भाजपा नेता ने कहा कि देश ने सिख दंगे देखे हैं जिसमें कांग्रेस ने कैसे नफरत फैलाई थी और कांग्रेस आज भी 84 दंगे के बाद मिट्टी का तेल लेकर चल रही है। बता दें कि राहुल ने कहा था कि भारत अच्छी स्थिति में नहीं है इसका मुख्य कारण भाजपा की सोच और बंटवारे की राजनीति है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी सोच से पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है, बस अब एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे।

प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘राहुल गांधी जी ने दूसरी आपत्तिजनक टिप्पणी जो की है उसमें उन्होंने कहा है कि भारत में पाकिस्तान जैसे हालात हैं। जब से भारत आजाद हुआ, सरकार किसी भी पार्टी की रही हो लेकिन लोकतंत्र का राज भारत में रहा और पकिस्तान वो मुल्क है जो आजादी के 75 वर्ष में आधे समय तानाशाह हुकूमत रही है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments