Saturday, July 27, 2024
Homeललितपुरबागेश्वर धाम सरकार की कथा को कार्यकर्ता हुए तैयार ।

बागेश्वर धाम सरकार की कथा को कार्यकर्ता हुए तैयार ।

ललितपुर। सनातन जन जागृति ट्रस्ट रजि. की एक महत्व पूर्ण बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल सिंह वघेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने अवगत कराया कि 9 से 17 अक्टूबर 2022 तक चोकाबाग ललितपुर में बुन्देलखण्ड स्तर की श्रीराम कथा सम्पन्न होगी। कथा के सफल आयोजन हेतु प्रमुख पदाधिकारियो की मीटिंग बुलाकर जिम्मेदारी सौपी गयी। कार्यर्ताओं को अपने पद एवम दायित्व का निर्वहन करने हेतु कमर कसने के आवाहन किया। ट्रस्ट का विस्तार करते हुए धु्रव सिसौदिया को मण्डल अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी को मण्डल प्रभारी, भीष्म प्रताप सिंह बुन्देला को मण्डल संगठन मंत्री, रूपेश साहू को मण्डल उपाध्यक्ष, विशाल रावत को सचिव, दीपक पराशर को उपाध्यक्ष, कृपेन्द्र पाठक को मण्डल सचिव, धर्मेन्द्र सिंह परमार को जिला उपाध्यक्ष, अशोक परिहार भोटा को जिला सचिव सर्व सम्मति से चुना गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल सिंह वघेल, उपाध्यक्ष मुरारी वैद्य, महासचिव भूपेन्द्र सिंह तोमर, संगठन मंत्री भरत किशोर रावत, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष भगवत सिंह बैस, मीडिया प्रभारी सौरभ गोस्वामी, किरण सेन, रुचिका राजा बुन्देला, लक्ष्मी रावत, पूजा कश्यप, राघवेन्द्र सिंह पवार, अरविंद लिटौरिया, भीष्म प्रताप सिंह, गोलू राजा, छत्रपाल सिंह परमार, अशोक गोस्वामी, बृजपाल सिंह परिहार, जयहिन्द सिंह परमार, अमरेन्द्र सिंह बुन्देला आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments