Saturday, July 27, 2024
Homenationalनूपुर शर्मा के समर्थन में आई BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा, कहा- सच...

नूपुर शर्मा के समर्थन में आई BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा, कहा- सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।

भाजपा की लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा नूपुर शर्मा के समर्थन में उतर आई हैं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद नूपुर को भाजपा ने निलंबित कर दिया है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली भाजपा की फायरब्रांड नेता साध्वी प्रज्ञा फिर सुर्खियों में हैं। साध्वी प्रज्ञा ने भाजपा की निबंलित नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया है। पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के बयान के बाद मचे हंगामे के बीच भाजपा सांसद ने उनका समर्थन किया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।

साध्वी ने ट्वीट कर नूपुर शर्मा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बगी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व।’

सच कहना अगर वगावत है तो समझो हम भी वागी हैं।

जय सनातन, जय हिंदुत्व…

भाजपा नेता ने आगे कहा, ‘इन अविश्वासियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। जैसे कमलेश तिवारी ने कुछ कहा वह मारा गया, किसी और (नुपुर शर्मा) ने कुछ कहा और उन्हें धमकी मिली। भारत हिंदुओं का है और सनातन धर्म यहां रहेगा।’

गौरतलब है कि एक टीवी डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगबंर मोहम्मद को लेकर विवादिट टिप्पणी कर दी थी। नूपुर की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ हंगामा अभी भी जारी है। पूरे विवाद के बाद भाजपा ने नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, शादाब चौहान, अनिल कुमार मीणा, सबा नकवी, गुलजार अंसारी और पूजा शकुन पर भी एफआइआर की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments