Saturday, July 27, 2024
Homenationalडॉगी विवाद: अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- केजरीवाल सरकार ने नहीं की...

डॉगी विवाद: अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- केजरीवाल सरकार ने नहीं की आइएएस दंपती पर कार्रवाई।

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में डॉगी विवाद को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने ना तो आइएएस दंपती पर कार्रवाई की और ना ही खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम खोला।

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता टहलाने वाले आइएएस दंपती का तबादला कर दिया गया है। इस पूरे विवाद के बाद मोदी सरकार में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आइएएस दंपती पर कोई कार्रवाई नहीं की।

बता दें कि अनुराग ठाकुर महाराष्ट्र में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में पहलवान केडी जाधव के नाम पर एक खेल परिसर के नामकरण समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने डॉगी विवाद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक आइएएस अधिकारी और उनकी पत्नी कुत्ता लेकर दिल्ली सरकार के स्टेडियम में घूम रहे थे और खिलाड़ियों को बाहर खड़ा कर दिया। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि खिलाड़ियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।

दिल्ली सरकार पर निशाना

अनुराग ठाकुर ने इस दौरान दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने ना तो आइएएस दंपती पर कार्रवाई की और ना ही खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम खोला, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री ने उसपर कार्रवाई की, विभाग ने कार्रवाई की और दोनों का ट्रांसफर दूर-दूर के स्थानों पर किया,जिससे एक स्पष्ट संदेश जा सके कि खेल स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए हैं।

दिल्ली सरकार ने उनपर कार्रवाई नहीं की, खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम नहीं खोला। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री ने उसपर कार्रवाई की, विभाग ने कार्रवाई की और दोनों का ट्रांसफर दूर-दूर के स्थानों पर किया,जिससे एक स्पष्ट संदेश जा सके कि खेल स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए हैं: केंद्रीय खेल मंत्री

बता दें कि त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता टहलाने वाली खबर वायरल होने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों अधिकारियों आइएएस अधिकारी संजीव खिरवार और उनकी आइएएस पत्नी रिंकू दुग्गा को त्यागराज स्टेडियम में सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में दिल्ली से लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में स्थानांतरित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments