Saturday, July 27, 2024
HomeUncategorizedचारा काटने खेत पर गई महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का...

चारा काटने खेत पर गई महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप


ललितपुर। चारा काटने खेत पर गई विवाहिता महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़िता अपने परिजन के साथ शनिवार को वानपुर थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने थाने में दिये शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार को वह अपने खेत मे जानवरो के खाने के लिये चारा काटने गई हुई थी, इसी दौरान एक तीस वर्षीय युवक पीछे से आया और बुरी नियत से पकड़ लिया, विरोध करने पर उक्त युवक ने चाकू दिखाकर पैर में लाठी मार दी, जिससे डर गई। उसके बाद उसने पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसकी चाकू से हत्या कर देगा। पीड़िता शाम को घर आई और उसने अपने पति को आपबीती सुनाई, उसके बाद पीड़िता व उसका पति बानपुर थाने में पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया है कि अगर थाना बानपुर में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पीड़िता न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक के दरबार में जाएगी।
रिपोर्ट -भगवत यादव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments