Friday, July 26, 2024
Homeललितपुरआत्मनिर्भर किसान अभियान शुरू

आत्मनिर्भर किसान अभियान शुरू

ललितपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का कार्यक्रम गांव पटसेमरा में हुआ। स्वर्ण युग की पहचान आत्मनिर्भर किसान अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें बड़ी दीदी बी.के.चित्ररेखा दीदी ने किसानों को कैसे आत्मनिर्भर बनना चाहिए शिक्षाएं दी, जिसमें बताया कि रासायनिक खाद धीमा जहर है जो मनुष्य के जीवन में अनेक बीमारियों के रूप में आ रहा है इसलिए किसानों को जैविक खेती और योगिक खेती करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में पधारे उप निदेशक कृषि अधिकारी संतोष कुमार सविता जिन्होंने किसानों को जैविक खेती करने की प्रेरणा दी और कहा कि किसानों को जागृत होना चाहिए जैविक खेती करनी चाहिए। और प्रोग्राम को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ। बी.के.मायारानी दीदी ने राजयोग मेडिटेशन करा कर किसानों को दी मन की शांति और संतुष्टी। बी.के.प्रीती बहन ने विद्यालय का परिचय दिया। बी.के.प्रियंका बहन ने अपने जीवन को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने की शिक्षाएं दी। इस प्रोग्राम में भाग लिया ग्राम प्रधान गोपाल सिंह पटसेमरा, डा.वीरपाल सिंह एवं सैकड़ों किसान भाई बहन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments